Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सिलाई कारीगर पर चाकू से हमला:खून से लथपथ पहुंचा थाने, बदमाश ने महिला कांस्टेबल से लूटी भी की थी

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर के सीसामऊ में महिला कांस्टेबल से लूट करने वाले बदमाश ने सिलाई कारीगर पर चाकू से ताबड़–तोड़ वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकार लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश साथियों के साथ मौके से भाग गया। खून से लथपथ कारीगर को उसका साथी बजरिया थाने लेकर पहुंचा, जहां पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा। पीड़ित ने बताया- डेढ़ माह पहले ही बदमाश जेल से छूट कर आया था। 15 दिन पहले हुआ था विवाद बेकनगंज मुन्नापुरवा का रहने वाला फरहान खान सिलाई कारीगर है। बड़े भाई जीशान ने बताया- करीब 15 दिन पहले वह मोहल्ले में इफ्तार करा रहे थे। इस दौरान इलाके में रहने वाले शयान मिर्जा पर पानी गिर गया, जिस पर वह फरहान पर भड़क गया और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। लोगों ने बीच–बचाव कर दोनों को शांत कराया। जीशान के मुताबिक कल देर रात करीब 3 बजे फरहान इलाके में रहने वाले साथी आफताब के साथ रूपम टाकीज के पास चाय पीने गया था, इस दौरान शयान अपने 4–5 साथियों के साथ होटल पहुंचा और फरहान पर चाकू व ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा। शोर गुल सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला कांस्टेबल का पर्स छीना था फरहान अपने साथी के साथ खून से लथपथ बजरिया थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे इलाज के लिए भिजवाया। जीशान ने बताया- 28 दिसंबर को चमनगंज की रहने वाली महिला कांस्टेबल पिंकी पाल का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में 10 हजार रुपए, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य दस्तावेज थे। मामले में पुलिस ने शयान मिर्जा और कंघी मोहाल निवासी उसके साथी मारूफ को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। इस दौरान पुलिस ने शयान मिर्जा का जुलूस भी निकाला था, उसने कान पकड़कर माफी मांगते हुए कहा था– साहब अब ऐसा नही करूंगा, मै मुंबई भाग जाऊंगा। बजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शयान मिर्जा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में रामनवमी पर राम जानकी मंदिर में विशेष आयोजन:राम-जानकी मंदिर में कन्या भोज, सीता राम मंदिर में जन्मोत्सव पर झूमे भक्त
    Next Article
    9.5 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर मिला:65 किलो वजन था; सियार के बच्चे का शिकार किया; मिल्कीपुर में सर्प-मित्र ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment