Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में रामनवमी पर राम जानकी मंदिर में विशेष आयोजन:राम-जानकी मंदिर में कन्या भोज, सीता राम मंदिर में जन्मोत्सव पर झूमे भक्त

    4 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में रामनवमी के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के राम जानकी मंदिर में महागौरी माता की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता महागौरी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को श्रद्धा भाव से दही, जलेबी, हलवा, पूरी और चने का प्रसाद वितरित किया गया। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने विधिवत व्रत का पारण भी किया। वहीं शहर के आर्य नगर स्थित सीता राम मंदिर में राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे वातावरण में भक्ति रस की अनुभूति हो रही थी। राम जन्मोत्सव के अवसर पर भजन गायकों द्वारा भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और राम नाम का गुणगान करते नजर आए। इस दौरान घंटे और शंख की गूंज के बीच भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत राजेंद्र दास और आशीष शास्त्री द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। इसके बाद सागर गुप्ता, नेहा अवस्थी, नमिंद्र अवस्थी, मुनिंद्र अवस्थी और यतींद्र अवस्थी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या सहित अन्य धार्मिक आयोजन भी संपन्न किए जा रहे हैं। रामनवमी के इस पर्व पर पूरे शहर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला, जिससे जनमानस में विशेष उत्साह व्याप्त रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडियन आइडल विजेता वैभव गुप्ता ननिहाल पहुंचे:धुरंधर-2 में मन अटकेया...गाना गाया, कहा- उन्नाव मेरा घर, यहां सभी अपने हैं
    Next Article
    कानपुर में सिलाई कारीगर पर चाकू से हमला:खून से लथपथ पहुंचा थाने, बदमाश ने महिला कांस्टेबल से लूटी भी की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment