Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9.5 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर मिला:65 किलो वजन था; सियार के बच्चे का शिकार किया; मिल्कीपुर में सर्प-मित्र ने पकड़ा

    9 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के मिल्कीपुर थानाक्षेत्र के गोयड़ी पुरे शुक्ल गांव में 9.5 फीट लंबा और 65 किलो वजन का एक इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर मिला है। सियार के बच्चे का शिकार करते हुए देख ग्रामीणों ने सर्व मित्र को तत्काल बुलाया। इसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को उसे सौंप दिया गया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। अजगर के रेस्क्यू से जुड़ी 5 तस्वीरें… पहले भी गर्भवती बकरी का शिकार भी कर चुका है दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गेहूं की मड़ाई के लिए खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने आबादी में अजगर को देखा। ग्रामीण सत्यम चौहान ने बताया कि वह बांस की कोठी पर एक सियार के बच्चे का शिकार कर रहा था। कुछ दिन पहले इसने एक गर्भवती बकरी का भी शिकार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आबादी में अजगर होने की सूचना सर्प मित्र राजू मिश्रा को फोन पर दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने तत्काल अजगर को पकड़कर एक बोरे में डाल दिया। इसके बाद वन विभाग को उसे सौंप दिया गया। टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। बीट प्रभारी मिल्कीपुर ने बताया- बीट प्रभारी मिल्कीपुर आनंद कुमार बताया कि इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर पकड़ा गया है, यह जहरीला नहीं होता है। अपने शिकार को दबोच कर पकड़ता है, बाद में उन्हें निगल जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सिलाई कारीगर पर चाकू से हमला:खून से लथपथ पहुंचा थाने, बदमाश ने महिला कांस्टेबल से लूटी भी की थी
    Next Article
    परिवहन मंत्री ने दिबियापुर बस स्टैंड संचालन के दिए निर्देश:नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग पर महाप्रबंधक को निर्देश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment