Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सीएम ग्रिड योजना में अनियमितता का आरोप:आरएलडी नेताओं ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र, जांच की मांग

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेताओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। आरएलडी नेता सुरेश गुप्ता ने प्रदेश सरकार को भी पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी और ठेकेदार मिलकर योजना में भारी अनियमितता कर रहे हैं। आरएलडी नेताओं का आरोप है कि कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन सड़कों को चौड़ा किया जाना था, उन्हें उल्टा संकरा कर दिया गया है। फुटपाथ पर कब्जे, लोगों को हो रही परेशानी शिकायत में कहा गया है कि फुटपाथों पर अवैध कब्जे बढ़ गए हैं। दुकानों और ठेलों के कारण आम लोगों को चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जहां खुदाई की गई है, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। कई स्थानों पर अधूरा पड़ा काम आरएलडी नेताओं ने डीएम को बताया कि यह परियोजना तय समय सीमा के भीतर पूरी नहीं हो सकी है और अभी भी कई जगहों पर काम अधूरा पड़ा हुआ है। नेताओं ने सरकार से मांग की है कि इस महत्वाकांक्षी योजना की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी या ठेकेदार दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11वीं के 50% छात्रों को फेल करने का आरोप:मेरठ में छात्र नेता बोले- प्राइवेट ट्यूशन लेने वालों को टीचर ने किया पास
    Next Article
    IPL- मुंबई के खिलाफ लखनऊ का 5 विकेट गिरा:अक्षत रघुवंशी आउट; बुमराह ने मार्करम को कैच कराया, अंपायर ने नो बॉल दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment