Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- मुंबई के खिलाफ लखनऊ का 5 विकेट गिरा:अक्षत रघुवंशी आउट; बुमराह ने मार्करम को कैच कराया, अंपायर ने नो बॉल दी

    18 hours ago

    2

    0

    IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जा रहा है। वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। लखनऊ ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम और हिम्मत सिंह क्रीज पर हैं। 13वें ओवर की पहली बॉल पर अक्षत रघुवंशी (11 रन) को रघु शर्मा ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। रघुवंशी ने अपनी पहली बॉल पर छक्का लगाया था। कप्तान ऋषभ पंत (15 रन) को विल जैक्स ने विकेटकीपर रायन रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। 9वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने मिचेल मार्श (44 रन) और निकोलस पूरन (63 रन) को पवेलियन भेजा। पावरप्ले में अल्लाह गजनफर ने जोश इंग्लिस (13 रन) को कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों सीजन में पहली बार आमने-सामने दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हैं। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सीएम ग्रिड योजना में अनियमितता का आरोप:आरएलडी नेताओं ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र, जांच की मांग
    Next Article
    टॉक्सिक फिल्म को लेकर अफवाहों पर भड़कीं कियारा आडवाणी, बताया कोरी बकवास, जानें क्या है पूरा मामला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment