Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा:10 घंटे की धूप से बढ़ी तपिश; लू चलने के आसार; 8 दिन में 13 डिग्री बढ़ा तापमान

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में लगातार तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को सीएसए के सनशाइन रिकॉर्डर में 10 घंटे 1 मिनट धूप दर्ज की गई, जिससे शहर का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। बीते आठ दिनों में पारा 13.6 डिग्री तक बढ़ चुका है। वहीं सीएसए में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो एयरफोर्स स्टेशन से 1.8 डिग्री कम रहा। 10 घंटे की धूप ने बढ़ाई तपिश सुबह से शाम तक लगातार पड़ रही तेज धूप तापमान बढ़ने की बड़ी वजह बन रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अब तापमान लगातार बढ़ेगा और रात का तापमान भी ऊपर जा रहा है। उन्होंने बताया कि हवाओं का रुख बदलते ही लू चलना शुरू हो जाएगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। मरुस्थल से आएंगी गर्म हवाएं विशेषज्ञों के मुताबिक हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं थम चुकी हैं। अब राजस्थान के थार मरुस्थल से गर्म हवाएं आने लगेंगी, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी। अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने का अनुमान है, जिससे धूप और तेज रहेगी। दोपहर में बाजार सूने, लोग कर रहे बचाव तेज गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा दिखा। लोग सिर पर गमछा, छाता और चश्मा लगाकर ही बाहर निकलते नजर आए। नगर निगम की ओर से गर्मी से राहत देने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। आने वाले हफ्ते में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में सीजन में पहली बार पारा 44°C पार: कानपुर चिड़ियाघर में शेर-हिरन पर फुहारें डाल रहे, गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब बनाया यूपी में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। बुधवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44°C के पार पहुंच गया। यही नहीं, 16 जिलों में पारा 40 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती गर्मी का असर अब चिड़ियाघर के जानवरों पर भी दिखने लगा है। तपिश से राहत दिलाने के लिए कानपुर में गैंडे के लिए कीचड़ का तालाब बनाया गया है। हिरन-शेरों पर लिए पानी की फुहारें डाली जा रही हैं। विशेषज्ञ डॉ. नासिर ने बताया कि गैंडा कीचड़ में लोटकर खुद को ठंडा रखता है। गीली मिट्टी उसके शरीर पर चिपक जाती है, जिससे गैंडों को गर्मी से राहत मिलती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेत्री कंगना रनौत मामले में सुनवाई आज:आगरा कोर्ट अभिनेत्री को तलब करने का दे सकता है आदेश, किसानों के अपमान का है आरोप
    Next Article
    फिरोजाबाद में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण:7 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment