Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाजमऊ में नकाब की दुकान में भीषण आग:20 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका; दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ इलाके में गुरुवार सुबह एक नकाब की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखा विदेशी कपड़ा बना राख दुकान मालिक मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उनकी दुकान केडीए के मदीना मस्जिद तिराहे के पास स्थित है। बुधवार देर रात तक काम करने के बाद वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान से धुआं निकल रहा था। जैसे ही शटर खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, आग भड़क गई। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। यूसुफ के मुताबिक, दुकान में रखा कोरिया और चीन से आयातित कपड़ा पूरी तरह जल गया। इस कपड़े की कीमत 600 से 1800 रुपये प्रति मीटर तक थी। हाल ही में लाया गया करीब 2.5 लाख रुपए का नया माल भी आग की भेंट चढ़ गया। पड़ोसियों की सतर्कता से टली बड़ी घटना घटनास्थल के पास मौजूद दुकानदार आमिर और सालिम ने बताया कि आग की लपटें देखकर उन्होंने तुरंत पानी डालना शुरू कर दिया। उनकी तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। आग की चपेट में आने से तीन बिजली के केबल भी जल गए, जिससे आसपास के घरों की बिजली बाधित हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों को बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान:इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा, दिन में झेलनी होगी भीषण गर्मी
    Next Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट में लगातार 7वें दिन प्रदर्शन जारी:पुलिस ने बैरिकेडिंग की, पीएसी तैनाती; व्यापारी बोले- प्रशासन जबरन हटाने की कोशिश करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment