Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में कोर्ट में पेश न होने पर कुर्की नोटिस:पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई, पत्नी ने किया है केस

    1 hour ago

    2

    0

    कौशांबी के मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश न होने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की नोटिस चस्पा की है। यह कार्रवाई अनेठा के मजरा बदबदापर गांव में की गई, जहां बाकायदा मुनादी भी करवाई गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बदबदापर गांव की निवासी मीना पटेल की शादी नरेंद्र पटेल से हुई थी। मीना पटेल का आरोप है कि उसके पति नरेंद्र पटेल ने उसे छोड़ दिया था और वह किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद या खर्च नहीं दे रहा था। मीना पटेल ने इस संबंध में परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया था। कोर्ट की कई सुनवाईयों में पति नरेंद्र पटेल और अन्य आरोपी पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी कर दी। पइंसा थाना के उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम और कांस्टेबल सुभाष चंद ने कोर्ट के आदेश पर बदबदापर गांव पहुंचकर मुनादी करवाई। उन्होंने नरेंद्र पटेल, उनके पिता गुलाब और भाइयों भीम पटेल व अर्जुन पटेल के नाम कुर्की की नोटिस चस्पा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत जंगल में कई दिनों से दिख रहा है तेंदुआ:वन विभाग की टीम कर रही निगरानी, सुरक्षित पकड़ने की कोशिश
    Next Article
    आगरा डायसिस के बिशप पर गबन और धर्मांतरण का आरोप:आदिवासी परिवारों के धर्मांतरण में किया जा रहा था फंड खर्च,कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment