Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कूड़े के पटाखे से दो बच्चे झुलसे:ज्वलनशील पाउडर जलने से हुआ धमाका, दोनों तेज लपटों की चपेट में आए

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में कूड़े में मिले पटाखों से ज्वलनशील पाउडर निकालकर जलाने से हुए धमाके में दो बच्चे झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आग की चपेट में आए बच्चों को बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल बच्चों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उर्सुला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना सोमवार की शाम चकेरी थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की है। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… चंद्रनगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके बेटे अंश (6) और लक्ष्य (9) सोमवार शाम खेल-खेल में कूड़े में पड़े पटाखे उठाकर लाए थे। उन्होंने सड़क किनारे बैठकर पटाखों से ज्वलनशील पदार्थ निकाला। उसमें माचिस की तीलियां मिलाईं। जैसे ही बच्चों ने माचिस जलाई, तेज धमाका हुआ। आग की लपटें चार फीट ऊपर तक उठीं। उसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गए। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों पर कपड़े डालकर आग बुझाई और उनकी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चकेरी थाना के प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में युवक की कुएं में गिरकर मौत:खेत से घर लौटते समय हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    IPL में PBKS vs GT:कप्तान शुभमन 39 रन बनाकर आउट, चहल ने कैच कराया, सुदर्शन भी आउट; गुजरात 83/2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment