Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांस्टेबल ने MSC छात्रा से किया रेप:नौकरी और शादी का दिया झांसा, शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नौकरी और शादी का झांसा देकर एक कांस्टेबल ने MSC की छात्रा के साथ रेप किया। इस दौरान कांस्टेबल ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जब छात्रा ने कांस्टेबल पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की, तो वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद सोमवार देर रात छात्रा कोतवाली पहुंची। उसकी शिकायत पर कांस्टेबल के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जनवरी 2026 में ट्रेन में हुई थी मुलाकात रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी एमएससी छात्रा ने बताया- मैं एक हॉस्टल में रहकर गणित विषय से एमएससी कर रही हूं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हूं। 19 जनवरी 2026 को मैं कानपुर सेंट्रल से आगरा परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान ट्रेन में मेरी मुलाकात रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र सिंह से हुई। योगेंद्र ने बताया कि वह सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है। बातचीत के बाद कांस्टेबल योगेंद्र ने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान योगेंद्र ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने मेरी मां से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि शादी के साथ-साथ नौकरी भी लगवा देगा। वीडियो वायरल करने की दी धमकी 22 फरवरी 2026 की रात योगेंद्र ने छात्रा को रिजर्व पुलिस लाइन के पास बुलाया और जबरन रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। करीब 2 महीने तक फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। 8 अप्रैल को कांस्टेबल ने बुलाकर उसके साथ फिर रेप किया और बोला कि अब न शादी करूंगा और न ही नौकरी लगवाऊंगा। साथ ही आरोपी कांस्टेबल ने शिकायत करने पर अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा। ----------- ये भी पढ़ें- नोएडा में बिना लीडर कैसे भड़के फैक्ट्री कर्मचारी: प्रशासन की बात श्रमिकों तक नहीं पहुंची, मांगें न मानने की अफवाह से हिंसक हुए यूपी के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 3 दिन से फैक्ट्री कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया। आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ीं। 50 से ज्यादा फूंक दीं। पुलिस की गाड़ियां पलट दीं। पुलिसवालों पर पथराव किया। 30 लोग चोटिल हो गए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पिकअप और ई-रिक्शा में टक्कर का VIDEO:2 बुजुर्गों की मौत, 3 घायल; ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा
    Next Article
    गेहूं काटने की मशीन से टकराई बाइक, 2 की मौत:एक का सिर दो टुकड़े हुआ, दूसरे का हाथ अलग; कुशीनगर में सड़क पर बिखरीं लाशें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment