Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में जाम के खिलाफ अभियान, 250 चालान:एसीपी की चेतावनी, दोबारा अतिक्रमण पर होगी कानूनी कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर की चकेरी पुलिस ने रामादेवी चौराहे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए गुरुवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों के कुल 250 चालान किए गए। चकेरी एसीपी अभिषेक पांडेय ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है।एसीपी की मौजूदगी में 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने रामादेवी चौराहे से चारों दिशाओं में 800 मीटर तक यह अभियान चलाया। एसीपी पांडेय ने बताया कि उन्हें कई दिनों से रामादेवी पर जाम लगने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा कोई दुकानदार सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ और भी बड़ा चालान किया जाएगा। एसीपी ने यह भी कहा कि जाम लगाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल को भारी संख्या में देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई सब्जी विक्रेता और अन्य सामान बेचने वाले मौके से अपना सामान लेकर भाग निकले। पुलिस ने फुटपाथ और सड़कों पर काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की मौत:दंपती गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    लखनऊ में प्रॉपर्टी विवाद में वकील को पीटा:एडवोकेट पर जानलेवा हमला, 28 हमलावरों के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment