Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की मौत:दंपती गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में जहानाबाद फ्लाईओवर के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद (हरियाणा) के कुंदन कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी आशीष चक्रवर्ती अपने पिता नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के साथ अपनी टाटा टियागो कार से कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ परिवार की दो अन्य महिलाएं भी थीं। गुरुवार को जब उनकी कार जहानाबाद फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद, सभी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर (कौशांबी) रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 70 वर्षीय मंजू भद्र और 58 वर्षीय बुलबुल मित्र को मृत घोषित कर दिया। ये दोनों महिलाएं आपस में परिजन बताई जा रही हैं। आशीष चक्रवर्ती और उनकी पत्नी का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लायंस ओलंपियाड में छात्रों व महिलाओं का सम्मान:गाजियाबाद के आयोजक और छात्रों ने लिया भाग
    Next Article
    कानपुर में जाम के खिलाफ अभियान, 250 चालान:एसीपी की चेतावनी, दोबारा अतिक्रमण पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment