Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रॉपर्टी विवाद में वकील को पीटा:एडवोकेट पर जानलेवा हमला, 28 हमलावरों के खिलाफ FIR

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने जिला कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े एक वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी की तहरीर पर वजीरगंज थाने में 28 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ठाकुरगंज के बालागंज निवासी मोहम्मद शहीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके साथी अधिवक्ता आरिफ अहमद का जानकीपुरम निवासी राहुल प्रियदर्शी, महानगर के इंद्रप्रस्थ नगर निवासी विकास प्रताप और रणंजय सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 25-26 लोगों ने अचानक हमला किया बुधवार दोपहर आरिफ अहमद के साथ मुकदमे की पैरवी कर सिविल कोर्ट से बाहर निकल रहे थे। तभी सीडी मलिहाबाद कोर्ट परिसर के बाहर पहले से घात लगाए बैठे राहुल, विकास, रणंजय समेत करीब 25-26 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से आरिफ के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। इसके बाद भी आरोपियों ने लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। वकील की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की मोहम्मद शहीम ने किसी तरह बीच-बचाव कर साथी को बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वजीरगंज थाने में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में 28 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में जाम के खिलाफ अभियान, 250 चालान:एसीपी की चेतावनी, दोबारा अतिक्रमण पर होगी कानूनी कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में सरकारी जमीन पर बना दिया लॉन:LDA ने 3 घंटे बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया, 40 हजार स्क्वायर फीट भूमि खाली कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment