Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में इंटरनेशनल सट्‌टा गैंग से जुड़े 8-शातिर अरेस्ट:साइबर ठगी की रकम को सट्‌टे में खपा रहे, 3 महीने में 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन, कैब में बैठकर पूरा खेल

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस ने बेटिंग एप से जुड़े आठ शातिरों को अरेस्ट कर लिया। जांच में सामने आया कि पकड़े गए शातिर एप पर सट्‌टा खिलाने वाले इंटरनेशन गैंग से जुड़े हुए हैं। पकड़ा गया गैंग सट्‌टा गिरोह के लिए रुपए विड्रॉल का काम करता था। पकड़े न जाएं इस वजह से गैंग के सदस्य ओला या ऊपर या किराए की टैक्सी में बैठकर सट्‌टा जीतने वालों को ऑनलाइन पेमेंट करता था। खास बात ये है कि पकड़े गए शातिर सट्‌टा जीतने वालों को साइबर ठगी की रकम भेजकर उसे खपा रहे थे। पकड़े गए शातिरों के अकाउंट में तीन महीने के भीतर 100 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला है। खाते में पुलिस ने 50 लाख फ्रीज करा दिया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करके पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। खबर अपडेट हो रही है…।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में चार आरोपी गिरफ्तार:अवैध बम, चोरी की बाइक बरामद; पुलिस ने किया खुलासा
    Next Article
    मलिन बस्ती में 2 करोड़ की सड़क का शिलान्यास:बीजेपी एमएलसी ने शुभारंभ किया, ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment