Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ‘ग्रीन इकोनॉमी’ का मेगा प्लान:पेड़ लगाओ, हर साल कमाओ; कार्बन क्रेडिट से किसानों को 350 रुपए तक फायदा

    14 hours ago

    2

    0

    अब खेत में खड़े पेड़ सिर्फ छाया और फल ही नहीं देंगे, बल्कि किसानों की आय का नया जरिया भी बनेंगे। कानपुर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है। वर्ष 2026-27 में जिले के 28 सरकारी विभाग मिलकर 35 लाख 48 हजार से अधिक पौधों का रोपण करेंगे। इस बार खास फोकस ‘कार्बन क्रेडिट’ योजना पर है, जिससे किसानों को प्रति पेड़ 250 से 350 रुपए तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा। शहर और ग्रामीण इलाकों को हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान में वन विभाग समेत कुल 28 विभाग शामिल किए गए हैं। सभी विभागों को अपने हिस्से की जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार पौधारोपण के लिए ‘मियावाकी’ जैसी आधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी, जिससे कम जगह में घना जंगल विकसित किया जा सके। वन विभाग को समय से नर्सरी तैयार रखने और पर्याप्त पौध उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्बन क्रेडिट से होगी अतिरिक्त कमाई भारत सरकार ने वर्ष 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसी दिशा में कृषि वानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री) को बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर किसान अपने खेत की मेड़ या खाली जमीन पर पेड़ लगाते हैं, तो वे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने में मदद करते हैं। इसके बदले उन्हें ‘कार्बन क्रेडिट’ मिलता है। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत किसानों को प्रति पेड़ 250 से 350 रुपए तक का लाभ मिल सकता है, जो उनकी नियमित खेती की आय के अलावा अतिरिक्त कमाई होगी। ‘प्रगतिशील किसानों’ की तैयार हो रही सूची योजना को प्रभावी बनाने के लिए कृषि और उद्यान विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में ऐसे किसानों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने पहले से पेड़ लगाए हैं या जो पौधारोपण के इच्छुक हैं। यह सूची वन विभाग को सौंपी जाएगी, ताकि उनका रजिस्ट्रेशन कर योजना से जोड़ा जा सके। प्रशासन ऐसे पौधों पर विशेष जोर दे रहा है, जो तेजी से बढ़ते हैं और जिनकी लकड़ी या फल बाजार में अच्छे दाम पर बिकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ बढ़ेगी किसानों की आय पौधारोपण अभियान को सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई है। प्रशासन का लक्ष्य साफ है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाना और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना। इसके लिए आम लोगों और किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ‘ग्रीन इकोनॉमी’ का हिस्सा बन सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर बाल गृह से 2 छात्र फरार:पानी पीने के बहाने स्कूल से भागे, CCTV बंद; स्टेशन की ओर जाते दिखे
    Next Article
    बुलंदशहर पुलिस लाइन में 3 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त:ASP ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने किया सम्मानित, की कार्यों की सराहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment