Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर पर 33वीं FIR:महंत पर जानलेवा हमले के बाद से फरार है, सोशल मीडिया पर लगातार रील पोस्ट कर रहा

    21 hours ago

    2

    0

    कानपुर के गैंगस्टर अजय ठाकुर पर कोतवाली थाने में शुक्रवार रात एक और मुकदमा दर्ज हुआ। उस पर हुए मुकदमे की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड गैंगस्टर के करीब 25 रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर ने कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित जेड स्क्वायर के बाहर दर्जन भर गुर्गों के साथ कार के बोनट पर चढ़ कर रील बनाई थी। इसे पुलिस को चुनौती के तौर पर देखा गया। इसके बाद कोतवाली में तैनात दरोगा अनीश कुमार सिंह की तहरीर पर अजय ठाकुर व उसके 15 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंगस्टर व उसके 15 साथियों पर दर्ज हुई FIR कोतवाली थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित जेड स्क्वायर माॅल के बाहर की एक रील 5 जून को सोशल मीडिया वायरल हुई थी। वायरल रील में माल के बाहर ब्लैक स्कार्पियो व थार गाड़ियां खड़ी होती नजर आ रही है। काफिले में शामिल गाड़ियों में गैंगस्टर अजय ठाकुर के गुर्गे में से कोई खिड़की से लटक रहा है तो कोई बोनट में चढ़कर बैठा है, जबकि 32 मुकदमों के आरोपी जरौली फेस-1 निवासी गैंगस्टर अजय ठाकुर थार गाड़ी पर चढ़कर सिगरेट को धुआं उड़ाता नजर आ रहा था। उधर, थाने से चंद कदम की दूरी पर गैंगस्टर व उसके गुर्गे की रील सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दरोगा अनीश कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। दरोगा के मुताबिक गैंगस्टर अजय ठाकुर व उसके गुर्गों ने ठेले व खोमचे वालों से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए सबको भगा दिया था। इसके बाद अपने गुर्गों के साथ रील बनाई थी। दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट उसकी हरकत की वजह से उपद्रव होने की संभावना और सार्वजनिक मार्ग भी बाधित हुआ। कोतवाली थाने में तैनात दरोगा अनीश कुमार सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर अजय ठाकुर व उसके 15 साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा। अब अजय ठाकुर को जानिए, 2016 में पहली FIR जरौली फेस-वन के रहने वाले मुन्ना सिंह सूदखोरी का काम करते हैं। उनके बेटे अजय ठाकुर के खिलाफ सन 2016 में पहला केस बर्रा थाने में दर्ज हुआ था। आरोप था कि उसने एक युवक के साथ मारपीट की। धन उगाही की कोशिश और धमकाया। इसके बाद इसी साल अजय के खिलाफ मारपीट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े 5 मुकदमे दर्ज हुए। धीरे-धीरे उसका नाम अपराधियों की सूची में जुड़ गया। 31 जनवरी 2024 तक अजय ठाकुर पर किदवई नगर, बर्रा, नौबस्ता, गोविंद नगर थाने में हत्या का प्रयास, रेप, गैंगस्टर, बलवा, आईटी एक्ट, आपराधिक षड्यंत्र रचने समेत कई धाराओं में 26 मुकदमे दर्ज हुए। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने एक बड़ा गिरोह बना लिया। मंत्रियों के साथ संबंध, नाबालिग के साथ रेप की कोशिश की बाद में वह राजनैतिक नेताओं की नजर में आ गया। शातिर अजय का कई विधायकों से लेकर कैबिनेट मंत्री के साथ अच्छा मेलजोल बन गया। साल 2023 में जरौली में रहने वाली डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से इंस्टाफ्रेंड विनय ठाकुर ने एक हुक्काबार में बुलाकर रेप किया था। इसके बाद विनय ने लड़की को अपने साथी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के हवाले कर दिया था। अजय ने अपने गैंग के साथ मिलकर नाबालिग से गैंगरेप का प्रयास किया था, लेकिन, हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर भाग निकला था। इस मामले के बाद बर्रा पुलिस ने अजय ठाकुर पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। गैंगलीडर अजय ठाकुर को बनाया था, गिरोह का सदस्य विनय ठाकुर, अमन सेंगर, शोभित पाल, विपिन टेड़ी और मोनू को बनाया गया था। फरारी के दौरान उसे संरक्षण देने में कुछ राजनैतिक लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस ने उसे दिल्ली से अरेस्ट कर जेल भेजा था। अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय यात्रा पथराव किया जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद जनवरी 2024 में अजय ठाकुर ने जरौली में अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय यात्रा पथराव किया। हमले में कई लोग घायल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने अजय पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। घटना के करीब 10 दिन बाद अजय ठाकुर ने सरेंडर कर दिया था। त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत पर जानलेवा हमला किया करीब डेढ़ माह पहले 29 अप्रैल को केशवपुरम के राणा प्रताप नगर स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी पर हमला किया गया था। इस मामले में गैंगस्टर अजय ठाकुर और उसके साथियों पर आरोप लगा था। महंत के मुताबिक, आश्रम के पास रहने वाली एक छात्रा से मिलने अजय ठाकुर अक्सर आता था। उन्होंने कई बार इसका विरोध किया, जिसके बाद अजय उनसे रंजिश मानने लगा था। महंत का आरोप है कि 29 अप्रैल की शाम अजय अपने साथियों के साथ आश्रम पहुंचा और गेट खुलते ही हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उन्हें कमरे में भागना पड़ा, जबकि हमलावरों ने बाहर से पथराव भी किया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, उसकी गर्लफ्रेंड और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अब पकड़ नहीं सकी।अजय ठाकुर आए दिन अपने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रीलें पोस्ट कर रहा है। महंत बोले-मुझे अजय ठाकुर से खतरा महंत रविकांत शुक्ला ने बताया कि अजय ठाकुर एक लड़की के मामले को लेकर मुझसे रंजिश रखता है। मुझ पर जानलेवा हमला कर चुका है। अब मेरी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। मुझे और मेरे परिवार को उससे खतरा है। महंत ने कहा कि अजय ठाकुर खुलेआम काफिले के साथ घूम रहा है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसे कुछ राजनीतिक लोगों और पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। अगर इसी तरह साधु-संतों और बाबाओं पर हमले होते रहेंगे, तो उनकी सुरक्षा कौन करेगा? ------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    फोटो किसी और की, चालान किसी और का:कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक की फोटो लगाकर स्कूटर का काट दिया चालान
    Next Article
    हाथरस में प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर तैयारी:14 को एग्जाम, 8 केंद्रों पर परीक्षा , 3126 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment