Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kalyan Banerjee का U-turn: Abhishek संग सुलह, NDA के खिलाफ जंग का ऐलान! TMC में सब ठीक?

    3 hours from now

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस में चल रही बगावत के बीच, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का समर्थन किया है और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले बागी सांसदों के गुट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी को पहले भ्रष्ट कहने के बाद अब उनके साथ सुलह का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अभिषेक को बड़ा होते देखा है। उन्होंने कहा है कि मैं उनसे बातें कह सकता हूँ, इसलिए ठीक है। अब हमें NDA के ख़िलाफ़ लड़ना है। इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: अब Punjab फतह के मिशन में जुटे Amit Shah, दिल्ली में BJP की बड़ी रणनीतिक बैठक में बना प्लानअभिषेक बनर्जी पर अपनी टिप्पणी के बारे में कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह मेरे बेटे की तरह हैं। बेटे की गलतियों को माफ करना पिता का काम है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में कभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि विपक्ष पूरी तरह खत्म हो जाए। यह मुख्यमंत्री प्रतिशोध की भावना रखने वाली हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। TMC और कांग्रेस के विलय की अटकलों पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ विलय नहीं कर रहे हैं।बागी सांसदों पर कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्हें जो करना है करने दें। उन्हें BJP की शरण में ही रहना होगा। यह सब एक चाल है। वे अपने चुनाव क्षेत्रों के विकास का हवाला देते हैं, लेकिन जो लोग अपने चुनाव क्षेत्रों में जा ही नहीं सकते, वे क्या काम करेंगे? जब पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र ही खत्म हो गया है। CM के साथ बातचीत के बाद भी पिछले एक महीने में क्या विकास हुआ है? BJP हमें परेशान कर रही है, पुलिस हमें परेशान कर रही है। पश्चिम बंगाल में किसी भी विपक्ष को कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा, जैसी हम कर रहे हैं। जो 19 सांसद BJP में जा रहे हैं, उन्हें BJP स्वीकार नहीं करेगी। इसे भी पढ़ें: TMC सांसद Kirti Azad का सनसनीखेज दावा: Kakoli Ghosh Dastidar कैमरे पर 5 लाख लेते पकड़ी गई थीं, जल्द करूंगा पर्दाफ़ाशTMC प्रमुख ममता बनर्जी के भरोसेमंद सहयोगी और पार्टी के अहम नेताओं में से एक, कल्याण बनर्जी ने बगावती तेवर अपनाते हुए ममता के भतीजे अभिषेक पर पार्टी को बर्बाद करने और उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया था। TMC सांसद ने ममता बनर्जी को यह अल्टीमेटम भी दिया कि वे या तो उन्हें चुनें या अभिषेक बनर्जी को, जिससे पार्टी के भीतर सत्ता के अलग-अलग केंद्रों के बीच संबंधों पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे', संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, Ex हसबैंड के लिए लिखा पोस्ट
    Next Article
    Gulf of Oman में भारतीयों की मौत पर भड़का India, Modi और Jaishankar का गुस्सा देखकर Trump व Marco Rubio सकते में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment