Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बाबा दुखहरनाथ मंदिर के गर्भगृह से चोरी:शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे श्रद्धालु की जेब से उड़ाए 20 हजार रुपए, घटना CCTV में कैद

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा के बाबा दुखहरनाथ मंदिर में एक श्रद्धालु की जेब से 20 हजार रुपए नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए। यह घटना मंदिर के गर्भगृह में हुई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना 11 जून की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सामने आया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के करुआपारा निवासी अनिल कुमार दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि जब वह शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए झुके, तभी एक चोर ने उनकी जेब से नकदी और कागजात निकाल लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सफेद शर्ट पहने और कंधे पर गमछा डाले एक संदिग्ध युवक पीड़ित के ठीक पीछे खड़ा था। जैसे ही श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए झुका, युवक ने उसकी जेब साफ कर दी और बिना जलाभिषेक किए गर्भगृह से बाहर निकल गया। पीड़ित अनिल कुमार ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी जेब से 20 हजार रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हुलिए के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। यह घटना नगर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रसिद्ध बाबा दुखहरनाथ मंदिर परिसर में हुई है, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मंदिर के दानपात्र में चोरी की घटना सामने आ चुकी है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चोरी की घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर रामगढ़ताल में टेलर मास्टर की लाश मिली:पत्नी से लड़ाई की, 3 दिन घर नहीं आया, मौत की खबर पहुंची तो मचा कोहराम
    Next Article
    आगरा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए बादल:देर रात बारिश से 6°C गिरा तापमान, 18 जून तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment