Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए बादल:देर रात बारिश से 6°C गिरा तापमान, 18 जून तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम

    7 hours ago

    2

    0

    आगरा में शुक्रवार रात को झमाझम बारिश हुई। इससे पहले काफी तेज आंधी भी आई। इसके चलते शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे और हल्की हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय तेज धूप और उमस का असर महसूस नहीं हुआ। मौसम विभाग ने दोपहर बाद आंधी और बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहने के संकेत हैं। शनिवार सुबह से ही शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। हल्की ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने सुबह के समय राहत महसूस की और तापमान सामान्य से कम रहने के कारण गर्मी का असर कम दिखाई दिया। रात में हुई बारिश की 2 तस्वीरें… मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति शुक्रवार रात 2 बजे शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहा। दिनभर हल्की हवाएं चलती रहीं और शाम के समय तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। देर रात आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। रात 2 बजे से झमाझम बारिश हुई। लगभग 2 घंटे तक जमकर पानी बरसा। इससे कुछ जगहों पर जलभराव भी हो गया। बारिश की वजह से इसका असर तापमान पर भी दिखाई दिया। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार रात चली थी 80 किमी प्रति घंटे की आंधी शुक्रवार सुबह से ही बादलों की लुका-छिपी का दौर जारी रहा। वहीं, गुरुवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने शहर का मौसम पूरी तरह बदल दिया था। रात करीब 2 बजे करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए थे। तेज हवाओं के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। 18 जून तक ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने 18 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव के संकेत दिए हैं। आज आंधी और बारिश की संभावना है। जबकि 14 जून को मौसम साफ रह सकता है। 15 जून को एक बार फिर से आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। 16-17 जून को मौसम साफ रहेगा। वहीं, 18 जून को आंधी और बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में बाबा दुखहरनाथ मंदिर के गर्भगृह से चोरी:शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे श्रद्धालु की जेब से उड़ाए 20 हजार रुपए, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    सुल्तानपुर में जन चौपाल की तैयारी पर बारिश का कहर:प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर जलभराव, टेंट गिरे, कुर्सियां टूटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment