Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोटो किसी और की, चालान किसी और का:कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक की फोटो लगाकर स्कूटर का काट दिया चालान

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस की ई-चालान प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक स्कूटर मालिक को ऐसे वाहन का चालान भेजा गया है, जिसकी तस्वीर में मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है। इस घटना ने ई-चालान व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही गांव निवासी ओम प्रकाश को हाल ही में एक हजार रुपये के ई-चालान की सूचना मिली। जब उन्होंने ऑनलाइन चालान की जानकारी देखी, तो वे हैरान रह गए। चालान उनकी विक्की/स्कूटर के नंबर पर जारी किया गया था, लेकिन चालान रसीद में संलग्न तस्वीर में एक मोटरसाइकिल दिख रही थी, जिस पर तीन लोग सवार थे। पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि वह 6 मई को ट्रेन से दिल्ली गए थे और उनकी स्कूटी गांव स्थित घर पर खड़ी थी। वह एक महीने बाद गांव लौटे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वाहन सड़क पर निकला ही नहीं, तो उसका चालान कैसे हो गया? साथ ही, यदि चालान हुआ भी तो तस्वीर किसी दूसरी मोटरसाइकिल की क्यों लगाई गई? इस मामले में यातायात प्रभारी विवेक यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संभव है किसी ने डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगा रखी हो या चालान करते समय नंबर पढ़ने में त्रुटि हुई हो। उन्होंने वाहन स्वामी को कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, जिसके बाद जांच कर चालान निरस्त किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 13 से 18 जून तक रहेंगे चंद्रशेखर:विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दावेदारों का इंटरव्यू लेंगे, मंडलवार टाइम टेबल जारी
    Next Article
    कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर पर 33वीं FIR:महंत पर जानलेवा हमले के बाद से फरार है, सोशल मीडिया पर लगातार रील पोस्ट कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment