Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में छाया अंधेरा, आंधी के साथ बारिश:पश्चिमी विक्षोप एक्टिव, प्री-मानसून ने जोर पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार तड़के शहर के कई इलाकों के साथ देहात क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। शहर में सुबह 6 बजे अंधेरा छा गया। तेज आंधी चलने लगी। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। बिल्हौर में भी तेज बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। मौसम की तस्वीरें देखिए… पसीने और चिपचिपी गर्मी से लोग हुए परेशान वहीं शुक्रवार सुबह बादलों की आवाजाही के बीच चल रही हवाओं ने लोगों को राहत का अहसास कराया। हालांकि दोपहर में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। धूप की तीव्रता पहले की तुलना में कम रही, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। 24 घंटे में एक डिग्री गिरा तापमान बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने के बावजूद उमस के कारण लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीना पोंछते नजर आए। कई लोगों ने गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और छाते का सहारा लिया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रात से लेकर सुबह तक बारिश की संभावना है। इस तरह की गतिविधियां 14 जून तक चलती रहेगी। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण उमस वाली गर्मी बरकरार रहेगी। 14 दिन बाद मानसून आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह धूलभरी आंधी के बाद बारिश:दिन में अंधेरा छाया, गंभीर तूफान आने का रेड अलर्ट
    Next Article
    हरदोई में दलित परिवार से मारपीट का VIDEO:जातिसूचक गालियां देने का आरोप, 4 लोगों पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment