Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटा:750 वर्ग गज जमीन मुक्त कराई, 40 लाख की संपत्ति पर था कब्जा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर सदर तहसील के ग्राम पतरसा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की सुरक्षित चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया है। इस अभियान के तहत करीब 750 वर्ग गज जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। राजस्व अभिलेखों के अनुसार, ग्राम पतरसा में गाटा संख्या 208 और 210 चारागाह के रूप में दर्ज हैं। इन गाटों की भूमि के एक हिस्से पर तीन लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर पक्की घेराबंदी कर ली गई थी। कब्जे वाली जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करते हुए मौरंग-गिट्टी का कारोबार भी शुरू कर दिया गया था। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाई गई पक्की बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया और मौके पर संचालित मौरंग-गिट्टी की दुकान भी हटवा दी गई। कब्जा हटाई गई भूमि की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई। कार्रवाई के बाद भूमि को पुनः ग्राम सभा के सुपुर्द कर दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह ने स्पष्ट किया कि चारागाह जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी व ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी:मधुपुर और सुकृत में बिना पंजीकरण संचालित दो पैथोलॉजी लैब और एक क्लिनिक सील
    Next Article
    विंध्याचल धाम में अष्टमी पर संभावित भीड़, प्रशासन अलर्ट:जिलाधिकारी-एसपी ने अधिकारियों संग सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment