Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी:मधुपुर और सुकृत में बिना पंजीकरण संचालित दो पैथोलॉजी लैब और एक क्लिनिक सील

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। बुधवार को दो पैथोलॉजी लैब और एक क्लिनिक बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए, जिन्हें तत्काल सील कर दिया गया। विभाग ने चेताया है कि भविष्य में ऐसे संस्थान पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह कार्रवाई निजी हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में की गई। उन्होंने मधुपुर और सुकृत क्षेत्रों में दोपहर में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। सबसे पहले डॉ. यादव मधुपुर पहुंचे, जहां 'शिवा पैथोलॉजी' अवैध रूप से संचालित पाया गया। आवश्यक अभिलेख और वैध पंजीकरण न मिलने पर इस केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। सुकृत में 'ओम पैथोलॉजी' और एक क्लिनिक सील इसके बाद सुकृत क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 'ओम पैथोलॉजी' बिना वैध अनुमति के संचालित मिली, जिसे भी सील किया गया। इसी क्रम में सुकृत में अरविंद मौर्य का एक अवैध क्लिनिक भी चिन्हित किया गया, जो बिना किसी बोर्ड या पंजीकरण के चल रहा था। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर इसे भी नोटिस देकर सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी ने किया स्पष्ट बयान नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव ने कहा, "बिना पंजीकरण के संचालित अस्पताल, पैथोलॉजी और क्लिनिक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जनपद में ऐसे अवैध संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में पीएम मोदी के उद्घाटन वाली जेटी बदहाल:रखरखाव के अभाव में अनुपयोगी, गंदगी से घिरी पड़ी
    Next Article
    कानपुर में चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटा:750 वर्ग गज जमीन मुक्त कराई, 40 लाख की संपत्ति पर था कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment