Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शॉर्ट सर्किट से तार गिरा:कार जली 6 घंटे से बिजली गुल, लोग बोले बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के राजभवन डिविजन के क्लाइड रोड पर बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली के खंभों में आग लग गई। घटना के बीच में एक कार भी चपेट में आ गई, जिसका पीछे का हिस्सा जल कर खराब हो गया है। इसके साथ ही गुमटी में भी आग पकड़ ली। मामले में पीड़ित ने लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आग के चलते एकलव्य नगर गोखले मार्ग कृषि भवन का इलाका पर प्रभावित हुआ है। 6 घंटे से नहीं आ रही बिजली लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के बीच में सुबह 4 बजे से क्लाइड रोड इलाके की बत्ती गुल हो गई। इसके पहले खंभों की केबलों में तेज आग लगी, इसके चलते केबलें नीचे भी गिर गई, जिसके कारण नवरात्रि में लोग अष्टमी मनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में सुबह 10 बजे तक लगभग 6 घंटे से बिजली नहीं आ रही। खंभों के पास रखी गुमटियां भी आग की चपेट में आ गई। लोग बोले सो रहे थे तब मचा शोर बिजली न आने की वजह से लोगों के घरों में सुबह से पानी भी नहीं आ पाया है। लोगों ने कहा कि शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान करने में लापरवाही बरत रहे हैं। रात में सो रहे थे लोगों ने गुहार लगाकर बुलाया तो पता चला कि पीछे के साइड में आग लग गया है। गाड़ी बेकार हो गई। इसमें कम से कम 35 हजार रुपए का खर्चा आया है। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ दुनिया का 58वां सबसे प्रदूषित शहर:दुनिया के टॉप-100 प्रदूषित शहरों में यूपी के 11, बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा
    Next Article
    प्रयागराज के शक्तिपीठों में महाअष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़:मां महागौरी की आराधना, आज और कल होगा कन्या पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment