Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल धाम में अष्टमी पर संभावित भीड़, प्रशासन अलर्ट:जिलाधिकारी-एसपी ने अधिकारियों संग सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र मेला के दौरान अष्टमी तिथि पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए विंध्याचल धाम में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रशासनिक भवन में बैठक कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में मेला को सकुशल एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए सुपर जोन, जोन एवं सेक्टर स्तर पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह बैठक सप्तमी तिथि की रात आयोजित की गई थी। बैठक में सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अष्टमी के दिन आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे कतारबद्ध तरीके से सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें। प्रशासन ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि धाम क्षेत्र में अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, बैरिकेडिंग, पार्किंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती और सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल मेला अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पुलिस मेला अधिकारी/क्षेत्राधिकारी मेला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटा:750 वर्ग गज जमीन मुक्त कराई, 40 लाख की संपत्ति पर था कब्जा
    Next Article
    ओलिंपियन मोहम्मद शाहिद की स्मृति में बन रहा संग्रहालय:लालपुर स्टेडियम में काम शुरू, संरक्षित किया जाएगा मास्को ओलिंपिक का स्वर्ण पदक और पद्मश्री सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment