Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चाइनीज मांझे से छात्र घायल:जबड़े में गहरा कट, 18 से अधिक टांके लगे

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हादसे लगातार हो रहे हैं। बुधवार शाम रेलबाजार क्षेत्र के फेथफुलगंज चौकी अंतर्गत खपरा मोहाल पुल पर कोचिंग से घर लौट रहा 17 वर्षीय छात्र रोहान इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मीरपुर निवासी रोहान के जबड़े में मांझा फंसने से गहरा कट लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद उसके साथी ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिवारजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 18 से अधिक टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की स्थिति अब सामान्य है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। कानपुर में चाइनीज मांझे से पहले भी कई हादसे हुए हैं। मार्च 2026 में मुरे कंपनी पुल पर होली समारोह में शामिल होने जा रहे फोटोग्राफर संजय सिंह की नाक में मांझा लगने से चोट आई थी। इसी तरह, फरवरी 2025 में रेलबाजार के फेथफुलगंज पुल पर पेप्सी सेल्समैन सुरेश विश्वकर्मा की गर्दन पर मांझा लगने से गहरा घाव हुआ था, जिस पर 15 टांके आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISC, ICSE रिजल्ट 2026 जारी:गोरखपुर में 10वीं में पावनी और अक्षिता को मिले 99.4%, 12वीं में अनमोल, गौरांग ने मारी बाजी
    Next Article
    ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:10 हजार लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, जन्म प्रमाण पत्र के लिए मांगे रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment