Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ISC, ICSE रिजल्ट 2026 जारी:गोरखपुर में 10वीं में पावनी और अक्षिता को मिले 99.4%, 12वीं में अनमोल, गौरांग ने मारी बाजी

    3 hours ago

    1

    0

    पूरे देश में CISCE ने बृहस्पतिवार को 10 वीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया। जिससे गोरखपुर में पढ़ने वाले 10 वीं और 12 वीं के बच्चों में अलग उत्साह देखने को मिला। गोरखपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल की पावनी मौर्या और एच.पी चिल्ड्रेन एकेडमी की अक्षिता गुप्ता को 10 वीं क्लास में 99.4% मिला। वहीं 12वीं में सेंट जोसेफ के अनमोल और गौरांग को 98.5% मिला। अधिक संख्या में छात्र छात्राओं ने स्कूल में पहुंचकर अपने टीचर्स को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। अलग-अलग स्कूल से आई तस्वीरें… सेंट जोसेफ स्कूल के स्टूडेंट्स ने लहराया परचम रिजल्ट जारी होने के बाद गोरखनाथ के सेंट जोसेफ स्कूल में जमकर खुशी मनाई गई। 10 वीं में अनुज कसौधन को 98.8% और 12वीं में अनमोल और गौरांग को 98.5% मिला। सभी स्टूडेंट्स इस मौके पर स्कूल परिसर में पहुंचकर सबके मिठाई खिलाकर बधाई दी। आरपीएम स्कूल का बजा डंका जिसमें आरपीएम एकेडमी कौड़ीराम का रिज़ल्ट शत प्रतिशत रहा। आरपीएम के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा दसवीं के परिणाम में 28 बच्चों को 90% से अधिक अंक प्राप्त हुए वहीं कक्षा 12वीं में 33 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया । कक्षा 12 में भानू यादव 96, विष्णु राय 95.5, एकता गुप्ता 95.5, आयुषी पांडे 95.25, सौम्या प्रजापति 95.25, इशांत दूबे 95, सुदिक्षा चंद 95, आयुष चौधरी 95, अक्षत प्रताप सिंह 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया । वहीं कक्षा 10 के परिणाम में आस्था श्रीनेत 95.8, प्रतिज्ञा पांडे 95.6, प्रगति राय 95, अर्शित गुप्ता 95, अस्मिता गुप्ता 95, शिवम् सिंह 95, सुनील प्रजापति 94, आर्या ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया। एच.पी चिल्ड्रेन एकेडमी का जलवा कायम एच.पी चिल्ड्रेन एकेडमी ने इस बार भी अपना जलवा कायम रखा। एच.पी चिल्ड्रेन एकेडमी से 10 वीं की अक्षिता गुप्ता 99.4% ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त रुद्रांश 99% शौर्य शाह को 98.8- कौस्तुभ कृष्ण 98.4% पहल सिंघानिया 97.8% , अदित्री त्रिरानी - 97.8 तथा अन्य 98 छात्रों ने 90% से ऊपर अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बठाया। एच.पी चिल्ड्रेन एकेडमी से 12 वीं के सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्रों में आशीष चौबे - 97%, अथर्व गर्ग-96.75%, शिवांगी शर्मा-96.25%, रिद्धि अग्रवाल- 96% तथा 90% से अधिक अंक पाने वाले कुल 14 छात्र थे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विसाला की गौरवान्वित किया । ऐसे देखें रिजल्ट खराब अपडेट की जा रही…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में पत्नी हत्याकांड में पति-प्रेमिका को उम्रकैद:कोर्ट ने 10-10 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, सुरक्षा के बीच भेजा गया जेल
    Next Article
    कानपुर में चाइनीज मांझे से छात्र घायल:जबड़े में गहरा कट, 18 से अधिक टांके लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment