Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:10 हजार लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, जन्म प्रमाण पत्र के लिए मांगे रुपए

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल की टीम ने एक ग्राम पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बभनजोत ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव उमेश कुमार भारती को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के दौरान ग्राम पंचायत सचिव की जेब से रिश्वत के पैसे निकलते और पूरी कार्रवाई का लाइव वीडियो भी सामने आया है। एंटी करप्शन टीम उन्हें मनकापुर कोतवाली ले गई, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है। दरअसल, यह कार्रवाई कोल्हीगरीब, थाना खोण्डारे, विकासखंड बभनजोत निवासी अजमल पुत्र मोहम्मद अख्तर की शिकायत पर की गई। अजमल ने एंटी करप्शन टीम को बताया था कि उनके मित्र अजहरुद्दीन के तीन बच्चों - महमुदुद्दीन, समसू निशा खान और फरहीन खान - के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सचिव उमेश कुमार भारती लगातार 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत न देने पर प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे थे, जिससे उन्हें परेशानी हो रही थी। गोंडा एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने के प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि सचिव को मनकापुर कोतवाली लाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि उमेश कुमार भारती जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे और पीड़ित को बार-बार परेशान कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चाइनीज मांझे से छात्र घायल:जबड़े में गहरा कट, 18 से अधिक टांके लगे
    Next Article
    औरैया में अखिल भारतीय शाक्य महासभा ने बुद्ध जयंती मनाई:भगवान बुद्ध के विचार शेयर किए, पर्यावरण संरक्षण की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment