Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में अखिल भारतीय शाक्य महासभा ने बुद्ध जयंती मनाई:भगवान बुद्ध के विचार शेयर किए, पर्यावरण संरक्षण की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया के कस्बा रामगढ़ क्षेत्र के गांव हरचंदपुर स्थित शाक्य वाटिका में गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर महामानव तथागत बुद्ध की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति किया गया, जिसमें अखिल भारतीय शाक्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक शाक्य और प्रदेश संयोजक कुलदीप शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों और अन्य बुद्ध उपासकों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक शाक्य, कुलदीप शाक्य, डीओ एलआईसी अनुराग यादव, बौद्धाचार्य जबर सिंह, डॉ. विजय शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शाक्य और डॉ. अंजू शाक्य सहित कई वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक अमर सिंह शाक्य और अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिला अध्यक्ष (पत्रकार) अखिलेश शाक्य ने मुख्य अतिथियों और अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का पंचशील पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मिजाजी लाल शाक्य, अशोक शाक्य, चंद्र शेखर शाक्य, डॉ. उदय प्रताप शाक्य, मोहित शाक्य, जाप जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र शाक्य, जाप जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप शाक्य, रमेश शाक्य, राजू दोहरे, दिलीप शाक्य, महेश शाक्य, राजेश शाक्य, श्याम बाबू शाक्य, मोनू शाक्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ब्लैश इंडिया के अध्यक्ष अशोक शाक्य द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत, मुख्य अतिथि को अशोक का पौधा भेंट किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाती है। कार्यक्रम का समापन खीर वितरण के साथ हुआ। अखिल भारतीय शाक्य महासभा औरैया के जिलाध्यक्ष अखिलेश शाक्य ने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शाक्य ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:10 हजार लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, जन्म प्रमाण पत्र के लिए मांगे रुपए
    Next Article
    ललितपुर में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश-ओलावृष्टि:महरौनी, देवरान, सिमरिया में ओले गिरे; शहर में दो बार बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment