Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, नकदी और गहने लेकर फरार

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित आशियाना कॉलोनी में मंगलवार रात एक बंद मकान से लाखों की चोरी हो गई। चोर घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। बुधवार दोपहर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। तलाक महल निवासी कपड़ा व्यापारी अकील अहमद और वसीम अहमद आशियाना कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। अकील अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी रूबीना अपने मायके फफूंद गई हुई थीं। अकील उन्हें सोमवार को लेने गए थे। बुधवार दोपहर जब अकील घर लौटे, तो उन्होंने कमरे का ताला टूटा पाया। अलमारी चेक करने पर उसमें रखे कारोबार के 4.80 लाख रुपये और 3.25 लाख रुपये के गहने गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अकील के अनुसार, चोरों ने खिड़की का शीशा तोड़कर हाथ डालकर दरवाजा खोला था। उन्हें आशंका है कि चोरी से पहले उनके घर की रेकी की गई थी। चोरों ने अलमारी से गहने और नकदी चुरा ली। इसके अलावा, उनकी भाभी फरहत जहां के कुछ कीमती कपड़े घर से 30 मीटर दूर फेंक दिए गए थे। चोर अपनी एक चप्पल भी घर में छोड़ गए। अकील ने बताया कि उनकी भाभी फरहत जहां की मां का एक्सीडेंट हो गया था और वे लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती थीं। इसी कारण वे अपने मायके में थे। अकील शनिवार रात घर आए थे और तब सब सामान्य था। रविवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गए थे और बुधवार को लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबारी आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया आरोपी
    Next Article
    अमेठी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment