Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबारी आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया आरोपी

    14 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपी अनीश अहमद खान को गिरफ्तार किया है। उसे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। अनीश अहमद खान पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के उल्लंघन और गैर-चिकित्सीय उपयोग के लिए दवाओं की बिक्री का आरोप है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। लगभग 55 वर्षीय अनीश अहमद खान, जो मेसर्स अनीस मेडिकल एजेंसीज का प्रोपराइटर है, को एक लुकआउट नोटिस के आधार पर एयरपोर्ट कार्यालय से सुपुर्दगी में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय थाने लाया गया और फिर न्यायालय में पेश किया गया। वह सुल्तानपुर के बनकेपुर, थाना धम्मौर का निवासी है। यह मामला 28 नवंबर, 2025 को दर्ज एक लिखित शिकायत से संबंधित है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किए बिना खुले बाजार में गैर-चिकित्सीय प्रयोजनार्थ दवाएं बेच रहा था। उस पर कूटरचित विक्रय अभिलेख प्रस्तुत कर विभाग को गुमराह करने और आम जनता में दवाओं के दुरुपयोग को बढ़ावा देने का भी आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में गंभीर धाराओ में मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह और कांस्टेबल सुवेश यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहर पुलिया के नीचे मिला युवक का शव:सिद्धार्थनगर में हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे ग्रामीण
    Next Article
    कानपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, नकदी और गहने लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment