Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना

    17 hours ago

    1

    0

    अमेठी में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ ओले भी गिरे। इस बदलाव से जिले में छाए अंधेरे और भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। दोपहर करीब एक बजे तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद पहले बूंदाबांदी हुई और फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बड़े-बड़े ओले भी गिरे। पिछले आधे घंटे से लगातार बारिश जारी है। दरअसल, अमेठी में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अत्यधिक गर्मी के कारण लोग बहुत जरूरी काम से ही सड़कों पर निकल रहे थे। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव के कारण पूरे जिले में अंधेरा छा गया है। हवाएं थम गई हैं, लेकिन बादलों की गड़गड़ाहट से अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश अभी जारी रह सकती है। इस बारिश से लोगों को लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से फौरी राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, नकदी और गहने लेकर फरार
    Next Article
    सहारनपुर में दुष्कर्म पीड़िता की चेतावनी:आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर SSP कार्यालय पर आत्मदाह का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment