Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद SSP ने किया टूंडला थाने का निरीक्षण:दस्तावेज, हवालात जांचे; लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी, 'यक्ष एप' पर डाटा अपडेट के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बुधवार रात को थाना टूंडला का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी में नजर आए। एसएसपी ने थाना परिसर का गहन भ्रमण करते हुए प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के बैरक, भोजनालय, मर्दाना हवालात, मालखाना, कार्यालय कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा इंतजाम और संसाधनों की उपलब्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति को भी गंभीरता से परखा। उन्होंने फ्लाईशीट, एक्टिव लिस्ट, टॉपटेन अपराधियों की सूची, जनसुनवाई रजिस्टर तथा ग्राम अपराध रजिस्टर की विस्तार से जांच की और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। कई बिंदुओं पर एसएसपी ने सुधार की आवश्यकता जताते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने महिला हेल्पडेस्क/मिशन शक्ति केंद्र तथा साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने फरियादियों के साथ व्यवहार, शिकायतों के निस्तारण और डिजिटल अपराधों की मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक पीड़ित को त्वरित राहत और संतोषजनक सुनवाई मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी आदित्य लांग्हे ने विशेष रूप से “यक्ष एप” पर चोरी, स्नेचिंग, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों के सत्यापन की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित अपराधियों का पूरा आपराधिक इतिहास, वर्तमान गतिविधियां और मोबाइल नंबर तत्काल अपडेट किए जाएं। एसएसपी ने साफ कहा कि अपराधियों की सटीक डिजिटल मॉनिटरिंग से ही वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। लंबित विवेचनाओं पर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की और विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 घंटे में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:IPL के पैसों के विवाद में हत्या, कानपुर देहात पुलिस ने दबोचा
    Next Article
    आंधी-तूफान से पीपा पुल बहा:करहियां स्टेशन पर ओएचई वायर पर पेड़ गिरा, आधा दर्जन ट्रेनें रुकीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment