Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में BSC छात्र ने किया सुसाइड:कमरे में पंखे से लटका मिला शव, परिजन बोले- हत्या की गई

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में मंगलवार सुबह किराए के मकान में रहकर बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब दूसरे कमरे में रहने वाला उसका दोस्त उसे जगाने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। अंदर युवक का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। रात में पिता से बोला था- तबीयत ठीक नहीं कन्नौज जनपद के ठठिया गांव निवासी शिव सिंह राजमिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी श्यामा देवी, इकलौता बेटा प्रांजुल सिंह (25) और बेटी काशिश हैं। पिता ने बताया कि प्रांजुल करीब दो साल से कल्याणपुर के आवास विकास क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहा था। वहीं से वह पीपीएन कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात करीब नौ बजे उसने फोन पर परिवार के सभी लोगों से बात की। पिता से बातचीत के दौरान उसने कहा था कि वह सोने जा रहा है और उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। दोस्त ने खिड़की से लटका देखा शव सुबह पिता ने उसकी तबीयत जानने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बेटे के साथ दूसरे कमरे में रहने वाले उसके दोस्त रोहन को फोन कर बात कराने को कहा। रोहन दरवाजा खटखटाता रहा, मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो प्रांजुल का शव पंखे से लटका मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मकान मालिक मौके पर पहुंचे और 112 नंबर डायल कर पुलिस को खबर दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस, एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने नहीं लगाया हत्या का आरोप IPS सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल बरामद किया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों की ओर से अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:कलेक्ट्रेट सहित सभी ब्लॉकों में हुए विविध कार्यक्रम
    Next Article
    कुसमरा में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचला:रामलीला तिराहे के पास हादसा, अस्पताल में मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment