Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बस की टक्कर से स्कूटी में लगी आग:युवती ने कूदकर बचाई जान, 20 मिनट बाद दमकल ने पाया काबू; 2 किमी लंबा जाम

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सीओडी पुल पर बुधवार शाम एक बस की टक्कर से स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी सवार युवती ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया और घायल युवती को प्राथमिक उपचार दिया। बर्रा निवासी सुधा रामादेवी से टाटमील की ओर निजी काम से जा रही थी। रेलबाजार थाना क्षेत्र के सीओडी पुल पर पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और कुछ ही सेकंड में उसमें आग लग गई। युवती ने तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक दमकल की मदद से लगभग 20 मिनट में आग बुझाई। इस दौरान रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने घायल युवती का प्राथमिक उपचार कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। स्कूटी में आग लगने से सीओडी पुल पर अफरा-तफरी मच गई। बीच सड़क पर जलती स्कूटी के कारण रामादेवी से टाटमील की ओर जाने वाले वाहनों का चक्का जाम हो गया। इस घटना से लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। आग बुझने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। मीरपुर फायर अधिकारी अजीत पटेल ने बताया कि कंट्रोल रूम से स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। एक दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में सड़क हादसे में छात्र की मौत:कोचिंग से लौटते समय डीसीएम ने मारी टक्कर, 12वीं में पढ़ता था
    Next Article
    दीनदयाल उपाध्याय की इतिहास दृष्टि:'इतिहास सिर्फ राजाओं की वंशावली नहीं, राष्ट्र की आत्मा की अभिव्यक्ति है'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment