Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भीषण आग, 20 दुकान-मकान जलकर खाक:2 सिलेंडरों में ब्लास्ट; 40 फीट तक उठ रहीं लपटें

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के फूलबाग फल मंडी में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। हादसे में 20 से ज्यादा दुकानें और घर जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि आग फैलती जा रही है। दुकानें धू-धू कर जल रही हैं। 30-40 फीट तक आग की लपटें उठ रही हैं। घरेलू गैस के 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स ने फल मंडी को खाली कराया। सीएफओ ने बताया- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ओईएफ के ठीक बगल में आग लगी है। इसके चलते कई टीमों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। घटना सोमवार शाम करीब 5.45 बजे की है। पहले तस्वीरें देखिए… मंडी में टीनशेड के ऊपर के तारों से चिंगारी निकली, आग भड़की फूलबाग मंडी में फल और सब्जी बेचने वाले कई परिवार वहीं रहते भी हैं। जिनके मकान और दुकानों में आग लगी, उनका कहना है कि शाम के समय टीन शेड के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से अचानक चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई। इसी दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। धमाके की आवाज सुनते ही लोग घबराकर बाहर भागे, लेकिन तब तक आग आसपास की दुकानों में तेजी से फैल चुकी थी। देखते-ही-देखते करीब 40 मिनट के भीतर 15 से 20 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी आग में जल गया। वहीं एक सब्जी विक्रेता के हाथ झुलस गए हैं। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। खबर अपडेट हो रही है…।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सील टीम-6 ने पहाड़ों से अमेरिकी पायलट को बचाया:ईरान में 300 किमी घुसकर ऑपरेशन को दिया अंजाम, लादेन को मारने वाली यही यूनिट थी
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 25-साल की सजा:गाजीपुर कोर्ट ने 55 हजार का लगाया जुर्माना, अपहरण कर धर्म परिवर्तन का बनाया था दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment