Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 25-साल की सजा:गाजीपुर कोर्ट ने 55 हजार का लगाया जुर्माना, अपहरण कर धर्म परिवर्तन का बनाया था दबाव

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जो पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिया जाएगा। मामला गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जज राम अवतार प्रसाद की कोर्ट ने आरोपी अरमान उर्फ भोला को दोषी मनाते हुए 25 साल की सजा सुनाई 4 महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म विशेष लोक अभियोजक रविकांत पाण्डेय के अनुसार, 24 दिसंबर 2024 को आरोपी ने नाबालिग का अपहरण किया। इसके बाद उसे आजमगढ़ के फूलपुर इलाके में ले जाकर करीब चार महीने तक अपने पास रखा। इस दौरान आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाता रहा। मस्जिद और मजार तक ले जाता था जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग को मस्जिद और मजार जैसी जगहों पर भी ले जाता था। बाद में वह उसे गाजीपुर के मकदूमपुर मजार पर लेकर आया, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 1 मई 2025 को आरोप तय होने के बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। 8 गवाहों के आधार पर सजा मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 8 गवाह पेश किए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया और 25 साल की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इसी तरह का एक और मामला अदालत में विचाराधीन है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भीषण आग, 20 दुकान-मकान जलकर खाक:2 सिलेंडरों में ब्लास्ट; 40 फीट तक उठ रहीं लपटें
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को सजा:न्यायालय ने 2 साल के कारावास और अर्थदंड से दंडित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment