Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 300 नए मतदान केंद्र बनाने की तैयारी:SIR के बाद अफसर तैयारियों में जुटे, वोटिंग परसेंटेज में सुधार होगा

    18 hours ago

    2

    0

    कानपुर जिले में जल्द ही करीब 300 नए मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं। यह कदम निर्वाचन आयोग के नए मानकों के तहत उठाया जा रहा है। इससे मतदाताओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी और मतदान प्रक्रिया आसान हो सकेगी। SIR के बाद असफर तैयारियों में जुट गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे चुनाव में वोटिंग परसेंटेज बढ़ सकता है। निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक 1200 से 1500 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र होना चाहिए। इसी आधार पर प्रशासन ने नई मतदाता सूची के आंकड़ों का विश्लेषण शुरू कर दिया है। जिन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या तय सीमा से अधिक पाई जाएगी, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में कानपुर जिले में 1413 मतदान केंद्र और 3620 बूथ संचालित हैं। हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 28,51,060 हो गई है। इसके कारण मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नए मतदान केंद्र बनने से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। साथ ही लोगों को अपने घर के नजदीक ही मतदान की सुविधा मिलेगी, जिससे बूथों पर भीड़ और लंबी कतारों में कमी आएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि हर क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। जहां आवश्यकता होगी, वहां नए केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आधी आबादी का अधिकार रोका क्यों? जवाब दो':लखनऊ में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ होर्डिंग लगीं, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर नाराजगी
    Next Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा का दूसरा दिन:एग्जाम सेंटर पर पहुंचे अध्यक्ष, देखे इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment