Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-कचहरी की 5वीं मंजिल से कूदकर वकील ने जान दी:सुसाइड नोट वॉट्सऐप स्टेटस लगाया, लिखा- मेरे जाने के बाद मां को परेशान मत करना

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर कचहरी में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वकील ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सैकड़ों की संख्या में वकील मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल वकील को तुरंत उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वकील प्रियांशु श्रीवास्तव ने सुसाइड से पहले दो पेज का सुसाइड नोट अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया था। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर स्टेटस और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। लिखा- मेरे जाने के बाद मां को कोई परेशान न करे वकील ने सुसाइड नोट में लिखा- मेरे जाने के बाद मेरी मां को कोई परेशान न करे। 2016 में एलएलबी करने के बावजूद मैं कानून की परीक्षा पास नहीं कर सका। परिवार की जिम्मेदारियों के चलते लगातार संघर्ष करता रहा। पिता की खराब तबीयत और घर के हालात के कारण मैं मानसिक रूप से काफी परेशान था, लेकिन मैंने कभी किसी से अपनी परेशानी जाहिर नहीं की। मेरी वजह से मां को कोई तकलीफ न देना। मेरे इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और न ही मैं किसी को दोष देता है। मैं अब और सहन नहीं कर पा रहा, मां अपना ख्याल रखना…लव यू मम्मी…। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में फसल अवशेष जलाने पर सख्त कार्रवाई:कृषि विभाग ने किसानों से की वैज्ञानिक प्रबंधन की अपील
    Next Article
    UP 10th बोर्ड का परिणाम:मथुरा में 35240 छात्र छात्राओं ने दी थी परीक्षा,93.27 प्रतिशत रहा परिणाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment