Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर हाईवे पर लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी से मारपीट:i-20 सवार युवकों ने बेल्ट से पीटा, गाड़ी के शीशे तोड़े

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम कानपुर हाईवे पर एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनकी महिला रिश्तेदारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आई-20 कार सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर में जा रहे कारोबारी को रोककर सरेराह हमला किया। हमलावरों ने बेल्ट से मारपीट की और ईंट मारकर फॉर्च्यूनर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी कानपुर की ओर फरार हो गए। डी-मार्ट से खरीदारी कर लौट रहे थे गोमतीनगर की भरवारा दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी रियल एस्टेट कारोबारी उदय उपाध्याय ने बताया कि वह शनिवार शाम अपनी दो महिला रिश्तेदारों के साथ बंथरा स्थित डी-मार्ट से खरीदारी कर लौट रहे थे। बंथरा थाने के पास पिलर संख्या पी-52 के पास आगे चल रही ग्रे रंग की आई-20 कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी गाड़ी टकराने से बची। उदय उपाध्याय ने आई-20 चालक को सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर आई-20 सवार चार-पांच युवक गाड़ी रोककर नीचे उतर आए और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से हमला कर दिया। बचाव में आईं महिला रिश्तेदारों के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। कानपुर रोड पर कुछ देर के लिए जाम लगा बीच सड़क पर हुई इस घटना के कारण कानपुर रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस दौरान राहगीरों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित उदय उपाध्याय की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ उनकी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर छठी शौर्य यात्रा:ब्रह्मपुरी से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी
    Next Article
    कानपुर देहात के दो पहलवानों का केंद्रीय शिविर में चयन:लखनऊ में 15 दिवसीय प्रशिक्षण, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment