Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर छठी शौर्य यात्रा:ब्रह्मपुरी से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी

    2 hours ago

    1

    0

    भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में छठी शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ब्रह्मपुरी स्थित परशुराम चौक शिव मंदिर, इंदिरा नगर प्रथम से शुरू हुई। यात्रा में राधा-कृष्ण, बाहुबली हनुमान, अघोरी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। मुख्य झांकी और डोले पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इंदिरा नगर से प्रारंभ होकर, शौर्य यात्रा माधवपुरम रोड, ब्रह्मपुरी रोड, देहली गेट और शारदा रोड से होते हुए कनोहर लाल इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। इस दौरान भजनों के माध्यम से भगवान परशुराम का गुणगान किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और कमलदत्त शर्मा सहित कई अतिथियों का स्वागत किया गया। यात्रा के सफल आयोजन में मनीष शर्मा, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, दीपक वशिष्ठ और दीपेश शर्मा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला:7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग ने दिया निर्देश
    Next Article
    कानपुर हाईवे पर लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी से मारपीट:i-20 सवार युवकों ने बेल्ट से पीटा, गाड़ी के शीशे तोड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment