Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात के दो पहलवानों का केंद्रीय शिविर में चयन:लखनऊ में 15 दिवसीय प्रशिक्षण, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने दी बधाई

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के दो कुश्ती खिलाड़ियों, इशांत और अरनव मिश्रा, का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। यह शिविर लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक 15 दिवसीय अवधि के लिए आयोजित किया गया है। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार, जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए यह केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसमें 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के जिम्नास्टिक एवं तैराकी तथा 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया भी शामिल थी। जिले के खिलाड़ियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई है, जिससे जनपद का नाम रोशन हुआ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। नीलम सिद्दीकी ने इशांत और अरनव मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम ऊंचा करें। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए यह भी कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर हाईवे पर लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी से मारपीट:i-20 सवार युवकों ने बेल्ट से पीटा, गाड़ी के शीशे तोड़े
    Next Article
    थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत:हाथरस में गेहूं निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment