Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नौर में बैली ब्रिज टूटा, डंपर समेत नदी में गिरा,VIDEO:CCTV फुटेज आया सामने, मंत्री बोले- ओवरलोड से गिरा पुल, कार्रवाई करेंगे

    21 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उरनी में एक बैली ब्रिज टूट गया। इस दौरान पुल से गुजर रहा डंपर भी नीचे गिर गया। इससे डंपर ड्राइवर को हल्की चोटें आई है। यह हादसा मंगलवार शाम को हुआ। आज इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। राज्य के राजस्व मंत्री जगत नेगी ने कहा कि यह बैली ब्रिज पर कैपेस्टी से ज्यादा का भार उठाकर डंपर गुजर रहा था, इससे बैली ब्रिज टूटा है। उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि यह ब्रिज 10 मीट्रिक टन से ज्यादा के भार के लिए नहीं बना था। उन्होंने कहा कि ब्रिज टूटने से किसी भी गांव की कनैक्टिविटी खत्म नहीं हुई। क्षेत्र में अल्टरनेटिव सड़क है। इसलिए, चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जो ब्रिज टूटा है, उसे वैकल्पिक मार्ग के तौर पर दोबारा से बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि डंपर में बजरी भरी थी, जो कि ब्रिज टूटने के बाद सततुल नदी में समा गया। 190 फुट लंबा बेली ब्रिज 10 साल पहले बनाया गया था। NH-5 पर लगा लंबा जाम, ट्रैफिक डायवर्ट बैली ब्रिज गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को संभालते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद वाहनों को वैकल्पिक (दूसरे) रास्तों से भेजना शुरू किया। मरम्मत पर उठे सवाल, सेब सीजन को लेकर बढ़ी चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कुछ समय पहले ही इस पुल की मरम्मत करवाई थी, लेकिन भारी वाहनों के चलते पुल हमेशा खतरे में रहता था। बागवानों और स्थानीय लोगों ने चिंता जताई कि अगस्त महीने से किन्नौर में सेब का सीजन शुरू होने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेंद्र प्रधान बोले- कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की B टीम:CJP ने नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा था
    Next Article
    CUET UG 2026 रिजल्ट जारी:15.6 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, 22 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment