Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CUET UG 2026 रिजल्ट जारी:15.6 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, 22 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया

    21 hours ago

    2

    0

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी, NTA ने CUET UG 2026 रिजल्ट आज 23 जून को जारी कर दिया है। इस साल 15.6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इस बार सिर्फ एक स्टूडेंट ने अपने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। वहीं 22 स्टूडेंट ने तीन सब्जेक्ट में और 180 स्टूडेंट्स ने दो सब्जेक्ट में और कुल 3,214 छात्रों ने एक-एक विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। स्कोर से स्टूडेंट्स 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे एडमिशन यह एग्जाम 7 जून को खत्म हुई थी। CUET रिजल्ट के बाद ही दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश के बड़े संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू होती है। CUET UG प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित देश की 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के यूजी कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा। CUET UG की एग्जाम 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षाएं भी हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद एनटीए ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। 11 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। सीयूईटी की परीक्षा इस बार 37 विषयों के लिए हुई। इसमें 13 लैंग्वेज, एक जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट और 23 डोमेन सब्जेक्ट शामिल हैं। स्कोर कार्ड में क्या-क्या लिखा होगा : रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग शुरू रिजल्ट के बाद काउंसलिंग के जरिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज में एंट्री के लिए अप्लाई करते हैं। यह प्रोसेस हर यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर संचालित करती है। काउंसलिंग का उद्देश्य यह तय करना है कि योग्य स्टूडेंट्स को उनकी योग्यता, स्कोर और पसंद के आधार पर सीटें अलॉट की जाएं। CUET स्कोर और अन्य योग्यता की शर्तों जैसे कैटेगरी, रिजर्वेशन पॉलिसी आदि के आधार पर हर यूनिवर्सिटी अपना काउंसलिंग और एडमिशन शेड्यूल जारी करती है। स्टूडेंटस को हमेशा संबंधित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और काउंसलिंग पोर्टल पर अपडेट देखते रहना चाहिए। काउंसलिंग के लिए आवेदन की प्रोसेस : काउंसलिंग प्रोसेस के तहत स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग पोर्टल पर आवेदन करते हैं। ध्यान दें कि कई यूनिवर्सिटीज का काउंसलिंग पोर्टल उनकी रेगुलर वेबसाइट से अलग होता है। उदाहरण के लिये दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की नियमित वेबसाइट www.du.ac.in है लेकिन काउंसलिंग प्रोसेस के लिए अलग पोर्टल ugadmission.uod.ac.in है। स्टूडेंट्स इस काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करते हैं, CUET स्कोर कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करते हैं। इसके बाद स्टूडेंट अपनी पसंद के कॉलेज/संस्थान और कोर्स का प्रेफरेंस भरते हैं। ये कॉलेज यूनिवर्सिटी से संबंधित हो सकते हैं या खुद यूनिवर्सिटी के अधीन हो सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद:प्रीलिम्‍स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्‍वालिफाई किया एग्‍जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    किन्नौर में बैली ब्रिज टूटा, डंपर समेत नदी में गिरा,VIDEO:CCTV फुटेज आया सामने, मंत्री बोले- ओवरलोड से गिरा पुल, कार्रवाई करेंगे
    Next Article
    छत्तीसगढ़- मामूली बातों पर 8 मर्डर, साइको किलर गिरफ्तार:गाली देने, पुरानी रंजिश, पत्नी पर बुरी नजर का शक, जहरीली शराब पिलाकर की हत्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment