Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज नाबालिग रेप केस की सह-आरोपी पूजा गिरफ्तार:साध्वी के वेश में कोर्ट में हुई पेश, जमानत के बाद से थी फरार; रिश्ते में पीड़ित की बुआ

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के चर्चित नाबालिग रेप केस के मुख्य आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव की सह आरोपी पूजा तोमर को पुलिस ने दूसरी बार गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सहारनपुर से हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जब पूजा तोमर को कोर्ट में पेश किया तब वह भगवा पहने एक साध्वी बन चुकी थीं। बता दें कि इससे पहले 21 अगस्त 2024 को पूजा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नवम्बर 2024 में उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन सुवनवाई के चलते हर तारीख पर कोर्ट में पेश होना था। लेकिन पूजा जमानत मिलते ही फरार हो गई और कोर्ट की 8-10 तारीखों में एक बार भी पेश नहीं हुई। इसी पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पूजा तोमर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूजा ने जमानत के लिए याचिका डाली, जिसकी सुनवाई 2 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दिया। पूजा के वकील अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि जेल से छूटने के बाद पूजा तोमर ने दीक्षा ले ली है और उनका पिंडदान भी हो चुका है। अब वह साध्वी बन गई हैं। इसलिए जब पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया तो वह साध्वी भेष में थी। अब जानिए क्या है मामला मामले की टाइमलाइन शुरू होती है 11-12 अगस्त 2024 की रात से। इस रात एक 15 साल की नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ सपा नेता नवाब सिंह यादव के पास नौकरी मांगने गई थी। जब नाबालिग की बुआ टॉयलेट गई, उसी दौरान नवाब सिंह यादव ने जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतरवाए और दरिंदगी की। इसके बाद लड़की ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उस वक्त बच्ची के आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। सपा नेता बेड पर लेटा था। इसके बाद पुलिस ने नवाब को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग ने ही FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद 12 अगस्त 2024 को पुलिस ने नवाब को जेल भेज दिया था। 13 अगस्त 2024 की शाम को कोर्ट में रेप पीड़िता के बयान दर्ज हुए थे। पुलिस ने FIR में रेप की धाराओं को बढ़ाया। अगले दिन सुनवाई के समय तक कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी। फिर कोर्ट ने 16 अगस्त 2024 की तारीख तय कर दी। इसी दिन पीड़िता की बुआ मीडिया के सामने आई। उसने कहा- नवाब को साजिश के तहत फंसाया गया है। इसके बाद से फरार हो गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें लगाई गई थीं। जमानत मिलने के बाद हो गई फरार फरार होने के 8 दिन बाद 21 अगस्त 2024 को पुलिस ने पीड़ित की बुआ और रेप केस में सह आरोपी पूजा तोमर को अरेस्ट किया था। इसके बाद नवम्बर 2024 में उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन सुवनवाई के चलते हर तारीख पर कोर्ट में पेश होना था। लेकिन पूजा जमानत मिलते ही फरार हो गई और कोर्ट की 8-10 तारीखों में एक बार भी पेश नहीं हुई। कोर्ट में पेश न होने पर NBW के बाद गिरफ्तारी इसी पर कोर्ट ने पूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर गिरफ्तारी का आदेश दिया। दो साल की फरारी के बाद पुलिस ने 27 मार्च 2026 की शाम को सह आरोपी पूजा तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अगले ही दिन पूजा ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की। इसकी सुनवाई 2 अप्रैल 2026 को होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे 6 अप्रैल तक बढ़ा दी। वहीं, पूजा के वकील अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें कोर्ट में पेश किया तो वह साध्वी भेष में थी। जेल से छूटने के बाद पूजा ने दीक्षा ले ली थी। उनका पिंडदान भी हो चुका है। अब वह साध्वी बन गई हैं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ------------------------ आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- आगरा में देर रात ओले गिरे, मथुरा में बारिश:35 जिलों में ओले का अलर्ट; कुशीनगर में आंधी से पेड़ गिरा, भाई-बहन की मौत यूपी में मौसम फिर से बिगड़ गया है। आगरा में शुक्रवार देर रात ओले गिरे। मथुरा और संभल में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कुशीनगर में आंधी से पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। नीचे खड़े भाई-बहन की मौत हो गई। शनिवार सुबह से मेरठ-गाजियाबाद समेत 20 शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में सेमरहवां घाट पर पुल निर्माण स्वीकृत:26.82 करोड़ की लागत से 10 गांवों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    एटा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान,परिजनों ने आत्महत्या की जताई आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment