Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में तेज गर्मी, स्कूलों का समय बदला:कक्षा 8 तक के विद्यालय अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे; येलो अलर्ट जारी

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ये विद्यालय मंगलवार से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों की समय-सारणी बदली गई है। यह निर्णय जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। प्राइमरी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन अवकाश सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कन्नौज जिले को येलो ज़ोन में रखा गया है और आने वाले दिनों में हीट वेव चलने की संभावना है। अपर जिलाधिकारी ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सिर और शरीर को ढकने के लिए टोपी, गमछा, दुपट्टा या छाते का प्रयोग अवश्य करें। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें जो शरीर को ठंडा और आरामदायक बनाए रखें। यदि किसी को सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, अधिक पसीना या कमजोरी जैसे लू के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत छाया में विश्राम करें और बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण शरण सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज:यौन शोषण मामले में FIR रद्द करने, ट्रायल रोकने की मांग, स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ में होगी सुनवाई
    Next Article
    LIVE: लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ , सीएम योगी समेत कई बड़े नेता शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment