Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण शरण सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज:यौन शोषण मामले में FIR रद्द करने, ट्रायल रोकने की मांग, स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ में होगी सुनवाई

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली हाईकोर्ट में आज गोंडा के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की याचिका पर सुनवाई होगी। यह याचिका महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने और निचली अदालत में चल रही ट्रायल प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करती है। राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में पीड़ितों और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। बृजभूषण शरण सिंह ने अगस्त 2023 में दिल्ली हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल की थी। जिसमें निचली अदालत की ट्रायल प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी। शुरुआत में, निचली अदालत में ट्रायल प्रक्रिया शुरू होने के कारण बृजभूषण शरण सिंह ने इस याचिका पर जोर देना कम कर दिया था। हालांकि, 29 जनवरी 2024 को कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई की और बृजभूषण शरण सिंह के वकील को फटकार लगाई थी। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने पूछा था कि याचिका दाखिल करने के बाद भी अब तक बहस क्यों नहीं की गई। कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि यदि अगली सुनवाई पर बहस नहीं हुई तो याचिका खारिज की जा सकती है। इसी क्रम में आज, 21 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की गई है, जहां बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट में उपस्थित रहेंगे और उनके वकील द्वारा बहस की जाएगी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फोन पर बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा और कोर्ट उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा। इस पूरे सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट में मौजूद रहेंगे उनके वकील भी मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में सड़क हादसे में 3 घायल:यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम
    Next Article
    कन्नौज में तेज गर्मी, स्कूलों का समय बदला:कक्षा 8 तक के विद्यालय अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे; येलो अलर्ट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment