Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानूनगो को रिश्वत लेने के मामले में किया गया निलंबित:फर्रुखाबाद में एंटी करप्शन टीम ने ₹15000 लेते पकड़ा था, सहयोगी भी जेल भेजा

    1 hour ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए कानूनगो विमल श्रीवास्तव और उनके सहयोगी ऋषभ सक्सेना को एंटी करप्शन कानपुर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शुक्रवार देर शाम कानूनगो विमल श्रीवास्तव को निलंबित भी कर दिया गया। तहसील सदर में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) विमल कुमार श्रीवास्तव और उनके निजी सहयोगी ऋषभ उर्फ पवन सक्सेना को गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था। टीम ने उन्हें शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित किराए के मकान से किसान सर्वेश शाक्य से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। नवाबगंज के गांव वीरपुर नादी निवासी किसान सर्वेश शाक्य ने अपनी खेत की पैमाइश के लिए कानूनगो से संपर्क किया था। कानूनगो ने इसके लिए अपने निजी सहयोगी ऋषभ सक्सेना के माध्यम से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन राय ने देर रात दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह फतेहगढ़ कोतवाली के उपनिरीक्षक वीर सिंह चार आरक्षियों के साथ दोनों को कानपुर ले गए। कानपुर में एंटी करप्शन न्यायालय में पेशी के बाद कानूनगो विमल कुमार श्रीवास्तव और उनके सहयोगी ऋषभ सक्सेना को जेल भेज दिया गया। कानूनगो विमल श्रीवास्तव शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित पीएन सक्सेना के मकान में किराए पर रह रहे थे। उनका परिवार फतेहपुर के मोहल्ला उत्तरी शांतिनगर में रहता है। वह वर्ष 2023 में फतेहपुर से यहां स्थानांतरित होकर आए थे। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत जीरो अपराध संख्या पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की विवेचना एंटी करप्शन थाना कानपुर द्वारा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानवापी की दीवार पर भगवा रंग, हंगामा:शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने जताई नाराजगी, बोले- हमारी जमीन पर रंग करना गलत
    Next Article
    प्रयागराज में सुबह से आसमान में छाए बादल, तापमान 37°C:तेज हवाओं के साथ बीच-बीच में निकल रही धूप, गर्मी से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment