Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमर्शियल गैस मूल्य वृद्धि पर सपा का प्रदर्शन:देवरिया में कार्यकर्ताओं ने की कीमत वापस लेने की मांग

    5 hours ago

    2

    0

    देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। बरहज विधानसभा क्षेत्र के तहसील रोड पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, लकड़ी और कंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर की किल्लत है और आम जनता को आसानी से गैस नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी करना जनता के साथ धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से व्यापारियों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। रावत ने भाजपा सरकार पर महंगाई कम करने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, नौजवान, बेरोजगार और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए, तो समाजवादी पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सरकार से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस दौरान संजय सिंह, राहुल तिवारी, सन्नी मिश्रा, अनरूद यादव, अख्तर आलम, विकास कुमार, दिनेश यादव, विवेक पटेल, राजू मिश्रा, अखिलेश कुमार, अनिश राजभर, राकेश सिंह, अनिल, सुशील, रोहित और रोशन प्रजापति सहित कई सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर SSP ने 3 पुलिसकर्मी निलंबित किए:लापरवाही और शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई, लगातार मिल रहीं थीं शिकायतें
    Next Article
    कानपुर पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 19 इनोवा कार:पुलिस कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 109 हुई वाहनों की संख्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment