Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर SSP ने 3 पुलिसकर्मी निलंबित किए:लापरवाही और शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई, लगातार मिल रहीं थीं शिकायतें

    7 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में सरपतहा थाने के हेड कॉन्स्टेबल महफूज हाशमी, लाइन बाजार थाने के कॉन्स्टेबल परितोष सिंह और सुरेरी थाने के कॉन्स्टेबल हिमांशु राव शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन तीनों पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मामले की समीक्षा की, जिसमें प्रथम दृष्टया कर्तव्यों में लापरवाही पाई गई। इसके बाद तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया गया। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कार्रवाई के बाद स्पष्ट किया कि ड्यूटी में कोताही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसएसपी ने यह भी कहा कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी की कार्यप्रणाली में लापरवाही या शिकायत पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें बर्खास्तगी तक शामिल हो सकती है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और सभी को जिम्मेदारी से काम करने का स्पष्ट संदेश मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी गैंग ने 50 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट की:कानपुर में गैंग के हर सदस्य का काम और कमीशन फिक्स, साउथ अफ्रीका तक फैला रैकेट
    Next Article
    कमर्शियल गैस मूल्य वृद्धि पर सपा का प्रदर्शन:देवरिया में कार्यकर्ताओं ने की कीमत वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment